{"_id":"68fc49fca9b1adf10c0811d9","slug":"bahraich-uncle-slits-nephew-s-throat-murders-him-over-land-dispute-family-says-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich : चाचा ने भतीजे की गला रेतकर की हत्या, जमीन विवाद में वारदात; परिजनों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich : चाचा ने भतीजे की गला रेतकर की हत्या, जमीन विवाद में वारदात; परिजनों ने कही ये बात
Sat, 25 Oct 2025 09:24 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:24 AM IST
सार
घटना रात करीब एक बजे ग्रामीणों की नजर में आई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बहराइच में जमीनी विवाद में शुक्रवार देर रात एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में परिजनों ने चाचा को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्राम अलीनगर निवासी जाकिर अली (35) पुत्र साकिर अली का जमीनी विवाद लंबे समय से अपने चाचा आसिफ से चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि जाकिर रोजाना की तरह रात करीब आठ बजे घर से थोड़ी दूर टहलने निकला था। घर से जाते समय वह बाहर से दरवाजा बंद कर देता था और लौटकर खुद खोलता था। इसी रूटीन की जानकारी होने के कारण आरोपियों ने रास्ते में घात लगाकर उसे रोक लिया। पहले उसके सिर पर जोरदार वार किया गया, उसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
घटना रात करीब एक बजे ग्रामीणों की नजर में आई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक खेती-बाड़ी का काम करता था और उसके चार बेटियां तथा दो बेटे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। खैरीघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक राशिद अली खान ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते युवक की हत्या की गई है। नामजद आरोपी चाचा आसिफ को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन