{"_id":"6aad84211751838ae1092a88","slug":"bahraich-two-youths-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी
Sat, 19 Sep 2026 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:06 AM IST
सार
दोनों युवक ककरहा बोधवा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
बच न सकी जान...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली नानपारा इलाके में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक ककरहा बोधवा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। चिकित्सा अधिकारी की ओर से कोतवाली पुलिस को भेजे गए मेमो के अनुसार मृतकों की पहचान उनके पास मौजूद आधार कार्ड से ककरहा बोधवा गांव निवासी अनुज (25) और प्रमोद (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया गया कि दोनों युवक रात 9:30 के आसपास नानपारा से अपने गांव को बाइक से जा रहे थे तभी ककरहा गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों मरणासन्न हालत में पहुंच गए। टक्कर लगने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों की मौत की पुष्टि करने के बाद उनके पास मिले कागजात से परिजनों को फोन किया तो परिवार के संतोष, राकेश और ननकई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुरूसेन सिंह ने बताया कि अस्पताल से दोनों युवकों की मौत के संबंध में मेमो प्राप्त हुआ है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि नानपारा पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं जहां पर हादसा हुआ है वहां पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।