फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich wolf attack again on child sleeping with mother 57 teams on search operation UP News in Hindi

Bahraich : भेड़िए ने फिर किया हमला, मां के साथ सो रहे बच्चे को दबोचा, 57 टीमें दो भेड़ियों को खोजने में जुटीं

Sun, 01 Sep 2024 10:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 01 Sep 2024 10:34 AM IST
सार

Bahraich Wolf Attack News :यूपी में भेड़ियों का आतंक जारी है। शानिवार की देर रात बहराइच जिले में एक बार फिर भेड़िए ने हमला किया। मां के साथ सो रहे बच्चे को दबोचा। बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Bahraich wolf attack again on child sleeping with mother 57 teams on search operation UP News in Hindi
एक भेड़िया बहराइच से गोरखपुर लाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइज जिले में भेड़ियों का आतंक जारी है। हरदी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात फिर भेड़िया ने दस्तक दी। भेडिये ने घर में मां के साथ लेटे हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे बस्ती गड़रिया के मजरा जंगल पुरवा निवासी पारस(07) पर हमला किया। भेड़िया ने बालक को गले से दबोच कर भागने का प्रयास किया। लेकिन उसकी चींख सुन परिजन जाग गए। परिजनों का शोर सुन भेड़िया खेतों में भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन टीम ने बालक को सीएचसी महसी पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। अचानक फिर हुए हमले से दहशत बढ़ गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दो भेड़ियों को तलाश रहीं 57 टीमें
 भेड़ियों से बचाव व उन्हें पकड़ने के लिए पीएसी के 200 जवान, राजस्व विभाग की 32 व वन विभाग की 25 टीमें लगाई गई हैं। टीमों द्वारा हर संभव कवायद की जा रही है लेकिन दो भेड़ियों की होशियारी के आगे सभी कवायदें फेल नजर आ रही हैं। शनिवार को भी टीमें गन्ने के खेत व नदी के कछार में खाक छानती रहीं लेकिन भेड़िये हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महसी तहसील के हरदी व खैरीघाट थाना क्षेत्रों के लगभग 50 गांव भेड़ियों से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में शासन-प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर जागरूकता व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी दिनभर डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह, डीएफओ बाराबंकी आकाशदीप बधावन व बीडीओ हेमंत यादव के नेतृत्व में टीमों ने अभियान चलाया लेकिन खाली हाथ रहीं। वहीं ग्रामीण भी टोली बनाकर भेड़ियों को तलाशते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गौरतलब है कि बाकी दोनों भेड़ियों को पकड़ने के लिए तीन थर्मल ड्रोन, चार पिंजरे, आधा दर्जन जाल व छह ट्रैपिंग कैमरे लगाए गए हैं।


भेड़ियों को पकड़ने की तैयारियों का जायजा लिया
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डाॅ. देवेंद्र शर्मा भी शनिवार को महसी तहसील पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत सिसैय्या चूरामणि के मजरा कोलैला, ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के मजरा मक्कापुरवा, ग्राम पंचायत नकवा, सिंगिया नसीरपुर आदि का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से जानकारी ली। साथ ही वन विभाग व जिला प्रशासन की भेड़ियों को पकड़ने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से घर के अंदर लेटने, लाठी-डंडा व टार्च आदि साथ रखने की अपील की।

ग्रामीणों ने पूर्व में दो और बालिकाओं के लापता होने की कही बात
बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. देवेश शर्मा से कुछ ग्रामीणों ने पूर्व में क्षेत्र की दो बालिकाओं के लापता होने और उनकी जानकारी आज तक न मिलने की बात बताई। साथ ही उन दोनों बालिकाओं की गुमशुदगी कहीं भी रिकार्ड में दर्ज न होने का भी मुद्दा उठाया। इस पर डॉ. देवेश शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी लेने व जांच करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed