फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich team in semi final

स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में बहराइच व बरेली पस्त

Sat, 21 Nov 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 21 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्व. अमरजीत सिंह अहलूवालिया की याद में चल रहे प्रथम स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में शनिवार को चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए।
विज्ञापन


अमरजीत सिंह हॉकी अकादमी बहराइच व एनईआर लखनऊ को शर्मनाक हार मिली है। वहीं लखनऊ हॉस्टल, एनईआर लखनऊ, सेंट्रल रेलवे झांसी व डीएलडब्लू बनारस ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत अगले पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


स्टेट हॉकी चैंपियनशिप का पहला मुकाबला सेंट्रल रेलवे झांसी व अमरजीत सिंह हॉकी अकादमी के बीच हुआ। मैच पूरी तरह एकतरफा रहा और झांसी ने प्रदीप राना, सरफराज खान, इमरान खान सीनियर व इमरान खान जूनियर, सुशील गुप्ता, दीपक सिंह के उत्कृष्ट खेल की बदौलत बहराइच को नौ-शून्य से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच डीएलडब्लू बनारस व टाऊन हॉल क्लब शाहजहांपुर के मध्य खेला गया। इस मैच में डीएलडब्लू बनारस आठ-एक से विजेता बनी।

तीसरा मैच एनईआर लखनऊ व डोंगरा रेजीमेंट फैजाबाद के मध्य खेला गया। एनईआर लखनऊ ने दो-एक से जीत दर्ज कराई है।

चौथा क्वार्टर फाइनल गुरुनानक क्लब बरेली व स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के बीच हुआ। लखनऊ हॉस्टल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए छह-शून्य से मैच जीत लिया।

कमेंट्री सरदार सरजीत सिंह ने किया। मौके पर बाबा हॉकी एकेडमी के अकरम खान, महफूज रियाज, हकीक अहमद, उवैदउल्ला, वलीउर्रहमा खां, एसपी सिंह आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed