फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: South Korean woman arrested for illegally entering India, had tried to infiltrate via Nepal

बहराइच: अवैध रूप से भारत में घुस रही दक्षिण कोरियाई महिला गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते घुसपैठ की थी कोशिश

Sun, 23 Mar 2025 09:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 23 Mar 2025 09:36 PM IST
सार

North Korean woman arrested: भारत नेपाल सीमा पर रविवार की शाम अवैध रूप से एक महिला द्वारा घुसपैठ का मामला सामने आया है। महिला दक्षिण कोरिया की है। 

विज्ञापन
Bahraich: South Korean woman arrested for illegally entering India, had tried to infiltrate via Nepal
गिरफ्तार विदेशी महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हो रही दक्षिण कोरियाई महिला को शनिवार देर रात एसएसबी व पुलिस टीम ने रुपईडीहा बॉर्डर के सीमांत डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसके पास से नेपाली सिम के साथ लैपटॉप व कुछ अन्य उपकरण मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


रुपईडीहा बॉर्डर से भारत में विदेशी नागरिकों का आवागमन प्रतिबंधित है। लेकिन दक्षिण कोरिया निवासी पार्क सेरीयोन उर्फ योगसुक पत्नी शिन डोगक्यू, निवासी 14 क्रेजी हंगेयूविसरो सियोल इस मार्ग से भारत में घुस आई। गश्त कर रही पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तलाशी में उसके पास से एक पासपोर्ट (M786D4448) मिला, जिसके साथ भारत का टूरिस्ट वीजा लगा था। दक्षिण कोरिया से दिल्ली, वहां से काठमांडू जाना दर्शाया गया है। इसी के बाद भी उसने गलत तरीके से पैदल ही नेपाल से भारत में प्रवेश किया। उसके पास से एक मोबाइल, लैपटॉप व 8,370 रुपये की नेपाली मुद्रा बरामद हुई। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह नेपाल में किस-किस से मिली है। वहां कहां रुकी थी। भारत में आने का कारण क्या है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी बताते है कि महिला को अवैध प्रवेश की धाराओं में रविवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed