{"_id":"12be263b74410089ce9734d223dc847d","slug":"bahraich-police-did-not-follow-protocol-daddan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच पुलिस ने उड़ाई प्रोटोकॉल की धज्जियांः दद्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच पुलिस ने उड़ाई प्रोटोकॉल की धज्जियांः दद्दन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र के पयागपुर क्षेत्र स्थित आवास पर शुक्रवार देर शाम तीन थानों की पुलिस ने अगवा हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य की तलाश में छापा मारा था।
घर पर मिले सांसद के बड़े भाई व निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सहदेव मिश्र से भी पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की थी। इस मामले की भनक लगने पर शनिवार को दद्दन मिश्र दिल्ली से बहराइच और प्रेसवार्ता कर बहराइच की पुलिस पर प्रोटोकाल की धज्जी उड़ाने और बड़े भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने नाम लिए बिना ही कहा कि एक राज्यमंत्री के इशारे पर ये कार्रवाई की गई है। सांसद ने सड़क से संसद तक संघर्ष की चेतावनी देते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर मामले की न्यायिक जांच कराने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन
श्रावस्ती के सांसद दद्दन मिश्र का निवास बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलाम सतरही गांव में है। दद्दन मिश्र अपने बड़े भाई सहदेव मिश्र के साथ एक ही मकान में रहते हैं।
शनिवार को सांसद दिल्ली से अपने घर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए बहराइच की पुलिस पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
सांसद बोले कि सपा सरकार के एक राज्यमंत्री और क्षेत्र के एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख के इशारे पर उनके घर पर छापेमारी की गई है।
सांसद ने कहा कि पयागपुर पुलिस स्वयं बीडीसी सदस्यों को अगवा कर सत्तापक्ष के इशारे पर काम कर रही है। सांसद ने इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुच सचिव गृह और प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भेजा है।
‘बीडीसी सदस्य को अगवा कर ले गई पुलिस’
सांसद दद्दन मिश्र ने एक महिला को पत्रकारों के सामने पेश किया। उस महिला ने कहा कि उसकी बहू व बीडीसी सदस्य को शुक्रवार शाम पयागपुर थाने के पुलिसकर्मियों ने घर के बाहर पूछताछ के लिए बुलवाया और उसे अगवा कर ले गए। बोला चुनाव बाद छोड़ेंगे।
किसका है वाहन नहीं चला पता
पुलिस ने बनकटा गांव के पास स्कॉर्पियो (यूपी 40-5100) बरामद किया गया था लेकिन यह किसका है, पता नहीं चल सका है। एसओ विनय यादव का कहना है कि रानीपुर त्रिवेदीपुरवा निवासी इंद्रराज सिंह को हिरासत में लिया गया है।
उससे जो क्लू मिले हैं, उससे लग रहा है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के अपहरण में वाहन का प्रयोग हुआ था।