फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich news youth death accident

Bahraich News: मामा के घर से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Mon, 07 Apr 2025 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
bahraich news youth death accident
06- 
बहराइच/चित्तौरा। मामा के घर से लौट रहा बाइक सवार युवक शनिवार की रात तेज रफ्तार वाहन से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दरगाह थाना क्षेत्र में आसाम तिराहे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हरदी थाना के ग्राम पंचायत महसी के मजरा जोगराजपुरवा मौजा निवासी राजकुमार (19) शनिवार को अपने मामा के घर मुकेरिया गए थे। जहां से रात में बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रामगांव थाना क्षेत्र में बहराइच-राजीचौराहा मार्ग पर नौतला के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन



बाइकों की भिड़ंत में एक गंभीर
दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुसरौली निवासी गौतम (24) रविवार की दोपहर बाइक से दोनक्का गए थे। जहां से वापस लौटते समय आसाम रोड तिराहे के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed