फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich News: Making the moon star in the national flag, waved in the procession

Bahraich News : तिरंगे में चांद सितारा बनाकर जुलूस में लहराया, अराजक तत्वों ने राष्ट्र ध्वज से की छेड़छाड़

Mon, 31 Jul 2023 04:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 31 Jul 2023 04:01 PM IST
सार

बहराइच जिले में मोहर्रम के सातवीं के जुलूस में कुछ लोग तिरंगा लहरा रहे थे। लेकिन इन अराजकतत्वों ने तिरंगे से छेड़छाड़ की और उसमें पेंट से चांद सितारा बनाया। जुलूस में शामिल लोग छेड़छाड़ कर बनाया गया राष्ट्रध्वज को लेकर पूरे गांव में घूमते रहे।

विज्ञापन
Bahraich News: Making the moon star in the national flag, waved in the procession
राष्ट्रध्वज का किया अपमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच जिले में पयागपुर थाना क्षेत्र में मुहर्रम के सातवीं के जुलूस में कुछ लोगों ने राष्ट्र ध्वज से छेड़छाड़ कर लहराया। अराजक तत्वों ने तिरंगे में चांद सितारा बनाया और पूरे गांव में उस ध्वज को घुमाया। जिसका कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। साथ ही थाने में शिकायत की। वीडियो की पड़ताल के बाद हेड कांस्टेबल ने तिरंगे से छेड़छाड़ करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसुवापारा में निकाले गए मोहर्रम के सातवीं के जुलूस में कुछ लोग तिरंगा लहरा रहे थे। लेकिन इन अराजकतत्वों ने तिरंगे से छेड़छाड़ की और उसमें पेंट से चांद सितारा बनाया। जुलूस में शामिल लोग छेड़छाड़ कर बनाया गया राष्ट्रध्वज को लेकर पूरे गांव में घूमते रहे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने इसे देखा और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने के साथ ही इसकी शिकायत पुलिस कर्मियों से की।

विज्ञापन

 

ग्रामीणों के मुताबिक जब उन लोगों ने अराजक तत्वों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध किया तो विपक्षी हमलावर हो गए और उन्हें दौड़ा लिया। आरोप है की इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिस पर पयागपुर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी ने बताया की हेड कांस्टेबल श्रीनाथ शुक्ला की तहरीर पर गांव हासुवापारा निवासी ईशा हाफिज, सिकंदर, ताहिर, मुस्लिम और शहंशाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पांचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed