{"_id":"6454e862cb185a92ca0456c7","slug":"bahraich-news-helicopter-of-simrik-air-crashed-in-sankhuwasabha-nepal-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News : नेपाल के संखुवासभा में सिमरिक एयर का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सीमा के समीप नेपालगंज का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News : नेपाल के संखुवासभा में सिमरिक एयर का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सीमा के समीप नेपालगंज का मामला
Fri, 05 May 2023 04:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 May 2023 04:58 PM IST
सार
संखुवासभा हवाईअड्डे के प्रमुख भानु कोइराला के मुताबिक, हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मुखिया कोइराला ने कहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय सीमा के रुपईडीहा कस्बे के नेपालगंज संखुवासभा के भोटखोला-4 में सिमरिक एयर का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भोटखोला ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष वांग चेडर लामा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ऊपरी अरुण जलविद्युत परियोजना के लिए सामग्री ले जा रहा हटिया गोला के चोंगग्रांग से उड़ रहा हेलीकॉप्टर सिप्रारंग के हम्मारेडांडा में एक पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन
संखुवासभा हवाईअड्डे के प्रमुख भानु कोइराला के मुताबिक, हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मुखिया कोइराला ने कहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले सैनिक खंडबाड़ी से एक हेलीकॉप्टर बचाव के लिए भेजा गया था। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला के मुताबिक लुकला में सिमरिक एयर का एक और हेलीकॉप्टर भी बचाव के लिए घटनास्थल पर गया है। प्रवक्ता सितौला ने बताया कि हेलीकॉप्टर के पायलट सुरेंद्र पौडेल के सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन