फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Manisha Topper in highschool and Prateek top in Intermediate

बहराइच : हाईस्कूल में मनीषा व इंटरमीडिएट में प्रतीक टॉपर

Sat, 27 Apr 2019 10:50 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Sat, 27 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल दोपहर में जारी होते ही जिले के मेधावी खुशी से उछल पड़े। जिले का परीक्षाफल हाईस्कूल का 74.50 प्रतिशत व इंटरमीडिएट का 59.03 फीसदी रहा।
विज्ञापन


बाल शिक्षा निकेतन की छात्रा मनीषा मिश्रा हाईस्कूल में 92.33 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रही। इंटरमीडिएट में महानंद अवस्थी इंटर कॉलेज शिवपुर का छात्र प्रतीक शुक्ला 86.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले में अव्वल रहा। परीक्षाफल जानने के लिए दोपहर से शाम तक साइबर कैफे पर छात्रों की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन


किसी ने मिठाई खिलाकर तो किसी ने माला पहनाकर खुशी का इजहार किया। मेधावियों के घर पर जश्न का माहौल रहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार दोपहर में एक साथ घोषित हुआ। हर छात्र अपना परीक्षाफल जानने के लिए उत्सुक दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सरवर डाउन होता रहा, जिससे छात्र बेचैन रहे। एक बजे के आसपास जब कंप्यूटर स्क्रीन पर परीक्षा परिणाम आने लगे तो परीक्षाफल देख छात्र खुशी से उछलते रहे। एक-दूसरे के परीक्षाफल को लेकर छात्र आपस में चर्चा करते दिखे।

बाल शिक्षा निकेतन, सैनिक इंटर कॉलेज, रामप्रकाश इंटर कॉलेज पयागपुर, सरस्वती विद्या मंदिर, एकेएस पब्लिक स्कूल, सरस्वती इंटर कालेज रिसिया, राजकीय इंटर कालेज, सर सैयद गर्ल्स इंटर कालेज, मांटेसरी हायर सेकेंड्री स्कूल, महात्मा बुद्घ विद्यापीठ इंका कैलाशनगर, बहराइच सिटी मांटेसरी इंका के परीक्षाफल शत प्रतिशत रहे। 

हाईस्कूल का 74.50 व इंटर का 59.03 फीसदी रहा रिजल्ट
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 36,880 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 29,912 छात्र उपस्थित रहे। 22283 उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में 25,572 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 21,733 छात्रों ने परीक्षा दी थी।


इनमें 12829 उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में 74.50 प्रतिशत एवं इंटरमीडिएट में 59.03 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में बाल शिक्षा निकेतन की छात्रा मनीषा मिश्रा हाईस्कूल में 92.33 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर रही। इंटरमीडिएट में महानंद अवस्थी इंटर कॉलेज शिवपुर के छात्र प्रतीक शुक्ला ने 86.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर टॉप किया है। बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष जिले का परीक्षाफल अव्वल रहा है।

हाईस्कूल के टॉप फाइव मेधावी
परीक्षार्थी   प्रतिशत    विद्यालय
मनीषा मिश्रा        92.33        बाल शिक्षा निकेतन इंका
अमन नंदा        91.50        मां पार्वती देवी इंका बरदहा शिवपुर
श्रेयांश मिश्रा        90.67        सैनिक इंस्टीट्यूट इंका केडीसी रोड
सारा फरियाल    90.67        सारा उच्चतर मा. विद्यालय अमवा मोलवी
खुशबू पांडेय        90.33        बाल शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज
वैष्णवी आनंद    90.33        बाल शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज

इंटरमीडिएट के टॉप फाइव मेधावी
परीक्षार्थी    प्रतिशत    विद्यालय
प्रतीक शुक्ला        86.60        महानंद अवस्थी इंका शिवपुर
अंशिका सिंह        85.80        बनवारी देवी इंका अशोक नगर खुटेहना
धर्मेंद्र कुमार वर्मा    85.40     महानंद अवस्थी इंका शिवपुर
राजपूत इंद्रकुमार लोधी 84.80    रामप्रकाश इंका सुहेलवा पयागपुर
रत्नेश चतुर्वेदी    84.20        सरस्वती विद्या मंदिर इंका माधवपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed