फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich Lockdown, Market Closed, Quiet silence

बहराइच हुआ लॉकडाउन, बाजार बंद, पसरा सन्नाटा

Tue, 24 Mar 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Bahraich Lockdown, Market Closed, Quiet silence
बहराइच में मंगलवार को बंद सराफा मार्केट। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बहराइच को लॉकडाउन कर दिया गया है। तीन दिनों तक होने वाले लॉकडाउन को देखते हुए मंगलवार से ही बाजार में दुकानें बंद हो गई हैं। व्यापार मंडल ने भी दुकानों को बंद करने का फैसला किया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में मरीज नहीं पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का असर दिख रहा है। डीएम ने आवश्यक व इमरजेंसी सेवाओं को ही संचालित करने का आदेश दिया है। पुलिस को दुकानें बंद करने के फरमान जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण ने वैश्विक महामारी का रूप ले लिया है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में लॉकडाउन किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुरू रखी जाने वाली सेवाओं आदि के बारे में जानकारी मंगलवार को डीएम को दी गई है। डीएम शंभु कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से निकलने के बाद मंगलवार की शाम जिले में लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के आदेश के बाद सिर्फ आवश्यक और इमरजेंसी सेवाओं को ही संचालित किया जाएगा। लॉकडाउन के चलते मंगलवार से ही व्यापार मंडल ने भी दुकानों को बंद करने का फैसला ले लिया है। दुकानों को बंद किए जाने के कारण बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। सराफा, स्टीलगंज तालाब, किराना गली, बजाजा लाइन, लोहा मंडी समेत सभी बाजारें पूरी तरह से बंद रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप रहेंगे सजग, तभी रुकेगा कोरोना
आप अगर सजग रहेंगे, तभी कोरोना के संक्रमण को जड़ से मिटाया जा सकता है। कोरोना का खतरा वैश्विक है। बहराइच के हर आदमी को इसमें सहयोग करना चाहिए। तभी कोरोना के संक्रमण को समाप्त किया जा सकता है। लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति जरूरी काम को छोड़कर अनावश्यक रूप से बाहर न निकले। प्रशासन हर तरह के इंतजाम कर रहा है, जिससे आम जनता को दिक्कत न पैदा हो।

- शंभु कुमार, जिलाधिकारी बहराइच
आज यह मेडिकल स्टोर खुलेंगे
अगर आपकी सेहत खराब है। दवा की जरूरत है तो परेशान मत होइए। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से निर्णय लिया गया है कि लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे। इसमें 25 मार्च को मेडिकल कॉलेज के सामने गर्ग व चौधरी मेडिकल स्टोर, महिला अस्पताल के सामने राहुल व पांडेय मेडिकल स्टोर, मुख्य घंटाघर बाजार में अरविंद मेडिकल, पानी टंकी पर शौर्य मेडिकल और दरगाह में गाजी मेडिकल व कल्पना मेडिकल खुले रहेंगे। यहां से दवा खरीदी जा सकेगी।
यह सेवाएं रहेंगी शुरू
- दूध, सब्जी, राशन की दुकानें
- अस्पताल, मेडिकल स्टोर
- पेट्रोलपंप, गैस एजेंसी
- एटीएम, बैंक
- मीडिया, पुलिस, प्रशासन।
इंसेट
यह रहेंगे बंद
- 5 या 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक।
- बिना किसी कारण के घर से निकलने पर रोक।
- फैक्ट्री, गोदाम, वर्कशॉप।
- शापिंग माल, रेस्टोरेंट।
- मेला, जुलूस, धार्मिक व सामाजिक आयोजन।
- बस, टैक्सी, रिक्शा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed