फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich-Gorakhpur special train will run from July 10

Bahraich News: 10 जुलाई से चलेगी बहराइच-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

Sat, 08 Jul 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 08 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bahraich-Gorakhpur special train will run from July 10
बहराइच। केंद्र सरकार ने जिलेवासियों को स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। गोरखपुर से बहराइच और बहराइच से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 जुलाई से किया जाएगा। इसकी जानकारी होते ही जिलेवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


जिले में लंबी दूरी की ट्रेन का संचालन नहीं होता है जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है। अब 10 जुलाई से बहराइच से गोरखपुर और गोरखपुर से बहराइच स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक द्वारा जारी किए गए पत्र में 10 जुलाई को प्रतिदिन गोरखपुर से बहराइच और बहराइच से गोरखपुर तक ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से ट्रेन नम्बर 05131 सुबह 5:40 पर रवाना होगी जो सिद्धार्थ नगर, बढ़नी, पचपेड़वा, गैसड़ी, तुलसीपुर, बलरामपुर, इटियाथोक, गोंडा, गंगाधाम, बनगाई, विशेश्वरगंज, पयागपुर होते हुए दोपहर एक बजे बहराइच पहुंचेगी। बहराइच से ट्रेन संख्या 05132 प्रतिदिन के 2:30 बजे गोरखपुर के लिये रवाना होगी। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस ट्रेन के संचालन से जिले के लोग सीधे गोरखपुर की यात्रा कर सकेंगे। इस बारे में मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि अभी नोटिफिकेशन ही निकला है। जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed