फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich champion in sports competition

मंडलीय क्रीड़ा समारोह में बहराइच चैंपियन

Fri, 12 Feb 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 12 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich champion in sports competition
बहराइच। मंडलीय क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में परंपरागत तरीके से समापन हो गया। तीन दिवसीय समारोह में बहराइच के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले को चैंपियनशिप दिलायी।
विज्ञापन


वहीं बहराइच के पयागपुर की धाविका संजना तिवारी को व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल हुई जबकि श्रावस्ती व गोंडा जिले को दूसरे तथा तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इस मौके पर सभी को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन मैदान में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मंडलीय बाल क्रीड़ा समारोह के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल के संयुक्त निदेशक बेसिक रामशंकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह समेत चारों जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समापन समारोह की शुरुआत सभी स्कूलों के छात्रों के मार्चपास्ट सलामी से हुई।

उसके बाद 400 मीटर रिले रेस का आयोजन हुआ जिसमें श्रावस्ती की टीम प्रथम व बहराइच द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कैसरगंज के कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन रश्मि श्रीवास्तव की अगुवाई में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। इसके बाद परिणामों की घोषणा की गई।

जिला व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में बहराइच के छात्रों की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।

इसके चलते बहराइच को मंडलीय क्रीड़ा समारोह का चैंपियन घोषित किया गया जबकि व्यक्तिगत चैंपियनशिप बहराइच की संजना तिवारी को मिली।

उन्होंने बताया कि श्रावस्ती जिला द्वितीय व गोेंडा तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर संयुक्त निदेशक बेसिक ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल व जर्सी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


इस मौके पर बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में बीईओ चित्तौरा राकेश कुमार, बृजलाल वर्मा, वीरेंद्र द्विवेदी, सोभनाथ यादव, स्काउट टीचर रामूलाल, शरतचंद्र, अमित मिश्रा, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed