{"_id":"65f5f32e2cae377edf065c67","slug":"bahraich-banaras-intercity-train-will-run-from-today-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-111356-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आज से चलेगी बहराइच-बनारस इंटरसिटी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आज से चलेगी बहराइच-बनारस इंटरसिटी ट्रेन
Sun, 17 Mar 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर कुछ कार्य होने के कारण तीन दिन के लिए बंद की गई थी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। बहराइच-बनारस इंटरसिटी का संचालन 17 मार्च से शुरू हो जाएगा। रेलवे ट्रैक पर कुछ मरम्मत कार्य होने होने के कारण इस ट्रेन का संचालन तीन दिनों के लिए बंद किया गया था।
ट्रेन संख्या-14213 वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन एक मार्च से शुरू किया गया था, जो 13 मार्च तक चली। इसके बाद इसका संचालन तीन दिनों के लिए बंद किया गया। 17 मार्च को यह ट्रेन वाराणसी सिटी से 13.40 बजे चलेगी, जो रात 21.43 बजे बहराइच स्टेशन पर पहुंचेगी। दूसरे दिन ट्रेन संख्या- 14214 बहराइच से सुबह 5.15 बजे प्रस्थान कर वाराणसी सिटी दोपहर दो बजे पहुंच जाएगी। प्रभारी निरीक्षक रेलवे श्यामराज ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर कुछ मरम्मत कार्य होने के कारण तीन दिन के लिए ट्रेन बंद की गई थी। 17 मार्च से पुन: चालू हो जाएगी।