फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: नौ मार्गों के चौड़ीकरण के लिए दो अरब 49 करोड़ का प्रस्ताव

Wed, 18 Jan 2023 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र की नौ प्रमुख सड़कों के दिन आगामी दिनों में बहुर सकते हैं। 77 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए जिले के माननीयों ने दो अरब 49 करोड़ का प्रस्ताव दिया है। इन सड़कों के निर्माण का काम तेजी से हो सके, इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। संभावना है कि शीघ्र ही शासन की ओर से बजट स्वीकृत होते ही संबंधित सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरु हो जाएगा। इन सड़कों के चौड़ीकरण से लगभग 10 लाख से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा और विकास को पंख लगेंगे।
विज्ञापन

कहा जाता है, कि किसी भी क्षेत्र का विकास बेहतर सड़कों से होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के माननीयों ने पूर्व में बनी सड़कों के चौड़ीकरण का खाका तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। दो अरब 49 करोड़ के इस प्रस्ताव पर अगर शासन स्तर से मुहर लग जाती है, तो जिले की 77.37 किलोमीटर लंबी नौ प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण हो जाएगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने कैसरगंज व नानपारा की 30 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए एक अरब पांच लाख रुपए का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने 11 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 61 करोड़ 54 लाख का प्रस्ताव व नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने 13 किलोमीटर लंबी दो सड़कों के 26 करोड़ 58 लाख रुपए का प्रस्ताव दिया है। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने 11 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के लिए 25 करोड़ 65 लाख व पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने 12 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण व सुद्ढ़ीकरण के लिए 30 लाख का प्रस्ताव दिया है। सभी प्रस्तावों को शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर निकाल कर कार्य शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माननीयों की ओर से बहराइच-सीतापुर मार्ग पर निरीक्षण भवन से गोलवाघाट तक चार लेन करने, कुंडासर-महसी-नानपारा मार्ग के नवीनीकरण, नानपारा से गढ़ी घाट मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, नानपारा में सहादत इंटर कॉलेज से नहर पुलिया तक मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, कलेक्ट्रेट से मेडिकल कॉलेज, डिगिहा तिराहा होते हुए दोनक्का मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, अस्पताल चौराहा से पुलिस लाइन तक मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, फखरपुर-भौंरी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण व कुंडासर-हुजूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव दिया गया है।
जाम से मिलेगी निजातसदर विधायक की ओर से अस्पताल चौराहे से पुलिस लाइन व कलेक्ट्रेट से दोनक्का तिराहा तक के मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव दिया गया है। ऐसें में अगर इसे शासन की ओर से स्वीकृति मिलती है तो शहर में लगने वाले भीषण जाम से लोगों को निजात मिलेगी। अस्पताल, डिगिहा आदि स्थानों पर आए दिन भीषण जाम की स्थिति देखने को मिलती है। वहीं नानपारा में सआदत इंटर कॉलेज से नहर पुलिया तक सिंगल रोड होने से यहां भी भीषण जाम लगता है और रुपईडीहा जाने वाले वाहनों की लंबी कतार देखने को मिलती है।

माननीयों की ओर से विकास के लिए नौ सड़कों के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया गया था। सभी प्रस्तावों को शासन को भेज दिया गया है। बजट मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
डॉ. दिनेश चंद्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed