{"_id":"63c2f587e6fe5868eb045de9","slug":"bahraich-bahraich-news-lko666617552-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अभद्रता से नाराज लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अभद्रता से नाराज लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। तहसील क्षेेत्र में दस जनवरी को एक व्यक्ति ने ग्राम रेवलिया में लेखपाल के साथ मारपीट व अभद्रता की थी। लेखपाल की शिकायत पर पुुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज की थी। इसे लेकर शनिवार को लेखपाल भड़क गए। उन्होंने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर सीआरओ ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो धरना समाप्त हुआ।
तहसील क्षेत्र के ग्राम रेवलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में दस जनवरी को लेखपाल रोहित पाल जांच करने गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि उसने ईंट से हमले का प्रयास भी किया। मौके पर मौजूद लोगों ने लेखपाल को उसके चंगुल से छुड़ाया था।
मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी जबकि लेखपाल कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी से नाराज लेखपालों ने शनिवार को तहसील इसकी सूचना मिलने पर सीआरओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लेखपालों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष पवन चौहान ने बताया कि सीआरओ ने कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर सत्यपाल, विमल कुमार साहू, नीतू सिंह आदि मौजूद रहीं।