फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: रुपईडीहा डिपो को मिल गईं 25 बसें

Sun, 08 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/रुपईडीहा। सीमा पर स्थित रुपईडीहा डिपो के लिए शनिवार का दिन खास रहा। यहां प्रभारी एआरएम की तैनाती कर दी गई। साथ ही बहराइच डिपो से 25 बसें भी भेज दी गईं। अब यहां से सफर करने वालों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

रुपईडीहा बस अड्डे का लोकार्पण 11 दिसंबर, 2022 को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया था। इसके बाद यहां से 20 बसों का संचालन शुरू किया गया था। बस अड्डे की निगरानी बहराइच डिपो के प्रशासनिक अधिकारी कर रहे थे। शनिवार को रुपईडीहा डिपो की जिम्मेदारी यहां के कार्यशाला इंचार्ज डीके तिवारी को सौंप दी गई। उन्हें प्रभारी एआरएम बनाया गया है। वहीं, बहराइच से एआरएम प्रेमकुमार ने 25 बसें भी रुपईडीहा डिपो भिजवा दी हैं। अब इन बसों का यही से संचालन होगा।
विज्ञापन

बहराइच डिपो से सौ बसों का संचालन हो रहा रहा था। शनिवार को 25 बसें रुपईडीहा भेज दी गईं। अब बहराइच में सिर्फ 75 बसें ही बची हैं। रुपईडीहा डिपो के प्रभारी एआरएम डीके तिवारी ने बताया कि 25 बसें आ गईं हैं। आठ बसें परिचालकों के अभाव में खड़ी हुईं हैं। इन बसों के परिचालकों ने अभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम प्रेमकुमार ने बताया कि बहराइच डिपो की बस में तैनात संविदा परिचालक फहीम दो जनवरी को कानपुर से रुपईडीहा बस ले जा रहे थे। मटेरा व रिसिया के मध्य चेकिंग के दौरान पांच यात्री बिना टिकट मिले। टीआई की रिपोर्ट पर बिना टिकट यात्रा कराने के आरोप में परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed