{"_id":"63b5c28c8fcf7475494dbe44","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6650757156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खसरा प्रभावित गांव में टीम संग पहुंचे सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खसरा प्रभावित गांव में टीम संग पहुंचे सीएमओ
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। आखिरकार मासूम की खसरे से मौत के बाद प्रशासन जाग ही गया। विकासखंड तेजवापुर अंतर्गत ग्राम चेतरा में बीते एक माह से खसरे का प्रकोप फैला होने व सोमवार को खसरे से एक मासूम की मौत की खबर अमर उजाला ने बुुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
इसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गांव चेतरा पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल लिया। इस दौरान चिकित्सकों ने खसरा पीड़ितों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें दवाएं भी बाटीं। इसके बाद सीएमओ ने मृत मासूम के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने लोगों को खसरे से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया।
गांव में पिछले एक माह से लगभग दो दर्जन लोग खसरे से पीड़ित हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान अनिल सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी सूचना दी थी। इसके बाद भी यहां कोई स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची थी न ही किसी मरीज को दवा उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम खसरे से पीड़ित पांच वर्षीय मासूम कंचन की हालत बिगड़ने से मौत हो गई जिससे ग्रामीणों में रोष था। अमर उजाला ने ये खबर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ.एसके सिंह सीएचसी अधीक्षक डॉ.अभिषेक अग्निहोत्री अन्य चिकित्सा कर्मियों के साथ चेतरा पहुंचे।
यहां उन्होंने सभी खसरा पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था करते हुए दवाओं का वितरण कराया। इसके बाद सीएमओ मृतक मासूम के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना प्रदान की। इस अवसर पर सीएमओ डॉ.सिंह ने असवा मोहम्मदपुर, रामगांव व नेवादा स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर खसरे के प्रकोप के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने आगामी नौ जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए टीकाकरण कराने की अपील की।