{"_id":"63b31cdc5e1fe03c3d6c242f","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6647380193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गल्ला व्यापारी पिता-पुत्र को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गल्ला व्यापारी पिता-पुत्र को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी
विज्ञापन
बहराइच। बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। शहर के गल्ला व्यापारी और उसके पुत्र को घर में घुसकर बंधक बनाया और असलहा दिखाकर रंगदारी मांगी। बाहर से अचानक रिश्तेदारों के दरवाजा खोलने की आवाज सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गये। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर एएसपी नगर, सीओ सिटी व देेहात कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित की है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के शिव नगर मोहल्ला में गोंडा रोड पर गल्ला व्यापारी आलोक कुमार बर्थवाल की थोक दुकान है। रविवार रात को व्यापारी नानपारा निवासी अपने कर्मी अमित के साथ बैठा था। तभी हथियारों से लैस बदमाश पहुंच गए और दोनों को दुकान में ही बंद कर दिया। इसके बाद रंगदारी मांगने लगे। व्यापारी ने अवकाश का दिन होने और सन्नाटा होने की बात कही। इस पर सबने बंदूक लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
इसी दौरान गल्ला व्यापारी का पुत्र भी छत से नीचे दुकान में आ गया। उसे भी बदमाशों ने बंधक बना लिया। पीड़ित के मुताबिक इसी बीच बाहर से पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार दुुुकान खोलने के लिए आवाज लगाने लगे। इससे बदमाश घबरा गए और दूसरे रास्ते से फरार हो गये। बदमाशों की ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी मिलते ही एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी राजीव सिसौदिया व देहात कोतवाल सत्येंद्र बहादुुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने व्यापारी से पूरी घटना के बारे में जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में बंधक बनाकर रंगदारी मांगने का मामला किसी चुनौती से कम नहीं है। बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रहने वाले देेेहात कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है, ऐसी चर्चा रही।
खुलासे के लिए तीन टीमें गठित
घटना की सूचना पर मौके पर गया था। खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात की मदद से जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
राजीव सिसौदिया, सीओ सिटी