{"_id":"639e049a4c9e6f0d3661e6a6","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6623572138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नौ साल की तलाश के बाद जेल में मिली मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नौ साल की तलाश के बाद जेल में मिली मां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। अचानक लापता हुई मां की तलाश में भटक रहे बेटे ने आखिरकार नौ साल बाद मां के ठिकाने को खोज निकाला। जेल में बंद मां से मिलने पहुंचे बेटे को देखकर दोनों रोने लगे। इस पल में जेल के अधिकारी व बंदियों की आंखे भी नम हो गईं। बेटे ने मां को जल्द ही जेल से बाहर निकालने का आश्वासन दिया है।
हिमाचल प्रदेश की रहने वाली अनीता साल 2013 में अपने मायके नेपाल आई थी। बताया जाता है कि वह मायके से अपने ससुराल नेपाल के रास्ते वापस जा रही थी तभी चरस की बरामदगी होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जेलर आनंद शुक्ला ने बताया कि महिला के बंद होने के बाद उससे कोई मिलने नहीं आया। महिला को 28 फरवरी 2019 में सजा सुना दी गई। जेल में महिला ने अपनी पूरी सजा भी काट ली। लेकिन जुर्माने की राशि जमा होने के बाद ही रिहाई हो सकेगी।
रिश्तेदारों के पैरवी से महिला को हाईकोर्ट से तीन जून 2022 को जमानत मिल गई, लेकिन ससुराल पक्ष को जानकारी न होने पर वह अभी भी जेल में बंद है। जेलर ने बताया कि जब वह जेल में आई थी तो उसका बेटा नवीन आठ साल का था। उसके मामा द्वारा तीन दिन पहले पता चला कि उसकी मां बहराइच की जेल में बंद है।