{"_id":"639cb0ed8aae1b33765c85a9","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6621985129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: धान बेचने आए किसान से पूछा... बिचौलिए तो नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: धान बेचने आए किसान से पूछा... बिचौलिए तो नहीं मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। धान खरीद केंद्रों का जायजा लेने पहुंची प्रमुख सचिव खाद्य व रसद वीना कुमारी मीणा ने किसानों से सीधा सवाल पूछा कि बिचैालिए तो नहीं मिले। उन्हें केंद्रों पर उचित तौल के साथ उपज का पूरा बिना किसी परेशानी के मिल रहा है अथवा नहीं। इस पर पीसीएफ मंडी केंद्र पर बने धान केंद्र में मौजूद किसान हतप्रभ दिखे। सभी ने तौल के साथ खरीद का पैसा समय पर मिलने की बात प्रमुख सचिव को बताई।
धान क्रय केंद्रों पर काम काज की व्यवस्था परखने के लिए पहुंची प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद ने कृषि उत्पादन मंडी समिति सलारपुर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के तीन एफसीआई के दो व मंडी समिति के एक धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ग्राम कमोलिया की कृषक रंजना देवी का धान तौला जा रहा था जबकि प्रथम ब पर 206 किसानों से 11678.80 कुंतल खरीद की जा चुकी थी। उन्होंने पीसीएफ मंडी व एफसीआई क्रय एजेंसियों द्वारा संचालित 17 केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने धान बेचने के लिए केंद्रों पर जुटे किसानों से अपील की कि वह बिचौलिए से सावधान रहे और अपनी मेहनत की कमाई का फायदा किसी दूसरों को न उठाने दे। धान खरीद के बारे में किसानों से प्राप्त फीड बैक के आधार पर प्रमुख सचिव ने खरीद केंद्रों पर तौल कांटे बढ़ाने के साथ पावर डस्टर लगाने का निर्देश भी दिया। साथ ही कहा कि धान क्रय केंद्रों से 48 घंटे के अंदर संबद्ध मिलों को क्रय किए धान की डिलीवरी भी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में धान खरीद कार्यों की समीक्षा करते हुए इनके काम काज पर संतोष भी जताया। बैठक में डीएम डॉॅ. दिनेश चंद्र, सीडीओ कविता मीना, एडीएम मनोज सहित अन्य विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।