{"_id":"639cb0ec98fd4c002507a571","slug":"bahraich-bahraich-news-lko662197915","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नानपारा-बहराइच मार्ग पर मटेरा चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के फखरपुर गांव निवासी मोहित (18) विशनुदयाल अपने दो साथियों के साथ मटेरा थाना क्षेत्र में मजदूरी करने आया था। बृहस्पतिवार देर शाम दो साथियों को बाइक पर बैठाकर मटेरा चौराहे की ओर जा रहा था। गति तेज होने के कारण बाइक बिंदुभार गांव के पास पेड़ से टकरा गई।
मोहित की मौके पर मौत हो गई जबकि दोनों साथी घायल हो गए। मटेरा थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। मोहित का सिर फटा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मौत सिर में लगी चोट से हुई या अन्य किसी चोट से।