{"_id":"638f86293b97da741f7d1d36","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6606125191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सात घंटे चला होटल का सर्वे, अब कोर्ट में रिपोर्ट सौंपेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सात घंटे चला होटल का सर्वे, अब कोर्ट में रिपोर्ट सौंपेगा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। न्यायालय के आदेश पर शहर में माफिया गब्बर सिंह के बंधन होटल में सोमवार को दोबारा मूल्यांकन के लिए लगभग सात घंटे तक सर्वे चला। सर्वे समाप्त होने के बाद होटल के गेट को दोबारा सील कर दिया गया। अब जिला प्रशासन रिपोर्ट तैयार करने के बाद कोर्ट को सौंपेगा। उसके बाद कोर्ट द्वारा लिये गए निर्णय के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
गब्बर सिंह के गिरफ्तारी के बाद बीती 24 जुलाई को डीएम डॉ. दिनेेश चंद्र के निर्देश पर बंधन होटल कुर्क कर सीज की कार्रवाई की थी। जिला प्रशासन ने होटल की कीमत 80 करोड़ रूपये आंकी थी जिस पर पत्नी सारिका सिंह ने आपत्ति जताकर न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। न्यायालय ने दोबारा मूल्यांकन करने का जिला प्रशासन को आदेश दिया।
सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे से मूल्यांकन का सर्वे शुरू हुआ। जो देर शाम लगभग आठ बजे तक चलता रहा। सर्वे पूरा होने के बाद गेट को फिर से सील किया गया। एडीएम मनोज कुमार ने बताया कि सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। अब रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।