{"_id":"63791e90d83793716631081c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6579723114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए कटान पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए कटान पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बंधे से झोपड़ियां हटाने की चेतावनी के विरोध में शनिवार को ग्राम मुरौवा डीह के कटान पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कटान पीड़ितों ने मुख्यमंत्री व डीएम को भेजे पत्र में ग्राम समाज की जमीन पर बसाने के लिए पट्टे के आवंटन की मांग की है।
पत्र में कटान पीड़ितों ने कहा है कि उनके मकान व जमीन सरयू की कटान में बह गए हैं। वे लोग बंधे पर झोपड़ी बनाकर किसी तरह परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कटान पीड़ितों का कहना है कि दो दिन पूर्व कुछ ठेकेदार व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर धमकी दी थी कि दो दिन में बंधा खाली नहीं किया तो बुलडोजर चलाकर झोपड़ियों को गिरा दिया जाएगा। साथ ही झोपड़ियों में रखा सारा सामान भी उठा लिया जाएगा। उनका कहना था कि पहले ही सरयू की कटान में सब कुछ गंवा चुके हैं। परिवार व बच्चों के साथ रहने के लिए बंधे पर ही झोपड़ी बनाकर रहने को विवश हैं, लेकिन प्रशासन कटान पीड़ितों को जबरन हटाना चाहता है।
उनका कहना था कि ग्राम मुरौव्वा में सरदार दीवान सिंह के खेत के पास और ग्राम करैहना में खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर पट्टा दिलाया जाए। तत्काल आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान तुलसीराम, शिवगोविंद, कन्हैया लाल, कुंवारे, बाबू ला, सिद्धू, ननकुन, ननकू, कैलाश, ज्ञानी, राकेश, ढोढे, खेलावन, सियाराम, बरसाती, राकेश सिंह, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।