फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

किसानों ने अधिकारियों के सामने रखीं समस्याएं

Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों के सामने समस्याएं रखीं। डीएम ने बैठक मेें मौजूद अधिकारियों को किसानों की जायज समस्याओं का समय से व गुणवत्तापरक निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जिला खाद एवं विपणन अधिकारी व मंडी सचिवों को अधिक धान क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित किसानों ने राजकीय नलकूप व बिजली से संबंधित समस्याएं सामने रखीं। उप निदेशक कृषि टीपी शाही ने किसानों को बताया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए किसान हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। किसान अभिलेखों सहित कृषि भवन स्थित किसान हेल्प डेस्क से सुबह 08:00 बजे से रात 08:00 बजे तक संपर्क कर सकते है। किसान कृषि निदेशालय के टोल फ्री नंबर 18001801488 पर भी समस्या बता सकते हैं। साथ ही किसान सम्मान निधि से संबंधित शिकायतों के लिए राजकीय कृषि बीज भंडारों पर भी किसान हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed