फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

घरेलू सिलिंडर में रिफिलिंग के दौरान धमाका, तीन घायल

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र इलाके में बुधवार को घरेलू सिलेंडर में गैस की अवैध रिफलिंग करने के दौरान तेज धमाका हुआ। इसकी चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए जबकि मकान में दरार पड़ने के साथ ही दीवार व खिड़की टूट गई। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी है। आबादी क्षेत्र में हुए इस धमाके से पूरे इलाके में दहशत है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस व आपूर्ति विभाग के टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ला स्थित एक मकान में घरेलू सिलेंडरों में अवैध तौर से एलपीजी की रिफलिंग का धंधा चल रहा था। बुधवार सुबह रिफलिंग के दौरान अचानक एक सिलेंडर में धमाका होने के बाद आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था, कि पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके व आगजनी की चपेट में आकर मौके पर मौजूद तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल अभिषेक (25) , मकसूद (19) और शमशुल रहमान (26) को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी डॉ. जंग बहादुर की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम के घटनास्थल की गहन जांच की। आपूर्ति विभाग की तरफ से क्षेत्र में तैनात पूर्ति निरीक्षक भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मौके पर 30-35 सिलेंडर, मापतौल यंत्र आदि बरामद हुआ है। आग लगने का कारण सार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान लगी आग को दमकल कर्मियों ने जल्द ही बुझा दिया।
विज्ञापन

घनी आबादी क्षेत्र के एक घर में अवैध तौर से संचालित घरेलू सिलेंडरों की रिफलिंग का खेल काफी समय से चल रहा था। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि इसकी शिकायत के बाद भी रोकथाम की जिम्मेदारी से जुड़ी क्षेत्रीय पुलिस व आपूर्ति विभाग के अधिकारी उदासीन बने थे। जिस मकान में यह अवैध धंधा चल रहा था वहां पर आए दिन आस पास की गैस एजेंसियों से जुड़े हॉकरों का जमघट लगा रहने के बावजूद पुलिस व पूर्ति विभाग का न चेतना उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। क्षतिग्रस्त मकान किसका था और इसमें कौन लोग रिफलिंग के अवैध धंधे से जुड़े थे इसकी छानबीन की जा रही है। मौके से गैस सिलेंडर पर मापतौल यंत्र समेत कई खाली व भरे सिलेंडर समेत अवैध रिफलिंग में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी मिले हैं।
अनंत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed