{"_id":"636a9a0d75a029729c79f9d1","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6562333110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिहींपुरवा का युवक भोपाल में ट्रेन से कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिहींपुरवा का युवक भोपाल में ट्रेन से कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। परिवार के भरण-पोषण के लिए भोपाल में मेहनत मजदूरी करने गए मिहींपुरवा निवासी एक मजदूर की रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार को क्षतविक्षत शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत मंझरा के मजरा मेवालालपुरवा निवासी सुरेश कुमार (32) भोपाल में मजदूरी करते हैं। रविवार को फोन पर बात करते समय वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गए और इसी दौरान गुजरी ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद भोपाल रेलवे पुलिस ने परिवारवालों को सूचना दी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता गंगाराम गश खाकर गिर गए और परिवार में कोहराम मच गया। परिवारवाले शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। गंगाराम ने फफकते हुए बताया कि सुरेश के छह व चार साल के दो बेटे और एक बेटी है। परिवार में एक ही कमाने वाला था। बुढ़ापे का सहारा नहीं रहा।