{"_id":"63615ed0765d0d5fe1292f15","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6551649166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, छह जख्मी
विज्ञापन
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, छह जख्मी
- दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार
फोटो-10, 11
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरीघाट(बहराइच)। थाना क्षेत्र के पथारकलां गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी शिवपुर ले जाया गया जहां से एक युवक को मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर कर दिया गया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के पथारकलां निवासी राधेश्याम गुप्ता से तेजराम वर्मा व रामादल वर्मा ने वर्ष 1999 में पट्टे की जमीन खरीदी थी। तहसील में बैनामा न होने की वजह स्टांप पर लिखापढ़ी की गई थी। आरोप है कि रामादल वर्मा ने दोबारा उसी जमीन का बैनामा करा लिया। तेजराम वर्मा वर्ष 1999 से उसी जमीन पर काबिज है। मंगलवार को जमीन खाली करवाने को लेकर दोनो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। एक पक्ष से रामादल वर्मा (52), अशोक वर्मा (28), रामकली(50) और दूसरे पक्ष से प्रदीप वर्मा (28), तेजराम वर्मा (45) व बृज नरेश (14) घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुर में भर्ती करवाया गया है। सिर पर धारदार हथियार लगने से गंभीर रूप से घायल प्रदीप को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।