फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

छुट्टी शुरू होते ही एटीएम देने लगे दगा

Sun, 23 Oct 2022 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। धनतेरस व दीपावली पर्व पर सभी बैंकों में शनिवार से अवकाश घोषित हो गया है। पहले ही दिन से एटीएम ने भी धोखा देना शुरू कर दिया। धनतेरस पर खरीदारी करने निकले लोगों को आवश्यकता पड़ने पर एक से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते देखा गया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में इंडियन बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी व एचडीएफसी समेत विभिन्न बैंकों के लगभग दो दर्जन एटीएम संचालित हैं। शनिवार, रविवार व सोमवार को बंद रहने के बाद मंगलवार को बैंक खुलेंगे। इसके बाद 26 व 27 अक्तूबर को भैया दूज व गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में बैंक फिर बंद रहेंगे। बैंकों की बंदी शुरू होते ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम ने लोगों को दगा देना शुरू कर दिया है। शनिवार को अधिकांश एटीएम पैसा न होने व तकनीकी दिक्कत के चलते सफेद हाथी साबित हुए। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर के पानी टंकी चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक व अस्पताल चौराहा स्थित एटीएम में नेटवर्क की समस्या बनी रही। यही स्थिति नानपारा, कैसरगंज, पयागपुर व जरवल समेत अन्य क्षेत्रों में भी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed