फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

41 साल से आवामी चंदे से चल रहा अवैध मदरसा

Tue, 18 Oct 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शासन के निर्देश पर जिले में बिना मान्यता चल रहे मदरसों की जांच ने तेजी पकड़ ली है। मंगलवार को नानपारा कस्बे में जांच के दौरान एक मदरसा ऐसा मिला है जो मिना मान्यता चल रहा था। जांच में पता चला कि यह मदरसा 1981 से आवामी चंदे से संचालित हो रहा है। इस समय यहां 307 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही सालाना कमाई करीब 31 लाख रुपये है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का काम जारी है। मंगलवार को नानपारा के मदरसा जामिया क़ासमिया खैरुल ऊलूम में जाकर जांच की गई कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। मदरसे के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने बताया कि मदरसा 1981 से आवामी चंदे से चल रहा है।
विज्ञापन

साथ ही मदरसे की सालाना आमदनी लगभग 31 लाख रुपये है। मदरसे के पास चार बीघा जमीन है। प्रबंधक ने यह भी बताया कि मदरसे में 307 बच्चे पढ़ रहे हैं जिनमें से 126 हॉस्टल में रहते हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिये 15 अध्यापक मदरसे में कार्यरत हैं। संजय मिश्रा ने बताया कि अभी कई इलाकों में सर्वे नहीं हुआ है। ऐसे में जल्द ही सर्वे का काम निपटाकर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed