फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

प्रतीक का शव देखते ही मां हुई अचेत

Fri, 14 Oct 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। स्कूल में झूला गिरने से हुए हादसे में जान गंवाने वाले मासूम प्रतीक का शव बृहस्पतिवार रात बिशुनापुर गांव पहुंच गया। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मां अचेत होकर गिर गई। 35 लोगों के संयुक्त परिवार के मुखिया रामकिशुन थारु भी बेसुध हो गए। वहीं, घटना के तीन बाद भी कार्रवाई न होने से लोग गुस्से में हैं।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र के बिशुनापुर निवासी प्रतीक (7) बहराइच के घसियारीपुर मोहल्ला स्थित सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में कक्षा दो में पढ़ाई कर रहा था। बुधवार की दोपहर भोजनावकाश के समय विद्यालय में लगा झूला गिरने से प्रतीक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे लखनऊ ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रतीक का शव देर रात उसके घर पहुंचा। इसके बाद बिशुनापुर गांव में कोहराम मच गया। मां शीला देवी बेहोश होकर गिर गईं। शव लेकर पहुंचे पिता प्रेम बिल्लो भी परिजनों से लिपट कर खूब रोये। शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में प्रतीक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में सन्नाटे की स्थिति देखने को मिली। अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला।
विज्ञापन

गुरुवार को शव लेकर लौटे रहे परिवारवालों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। केडीसी चौराहे के पास पहले से ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने शव वाहन को रोक दिया। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल शैलेश सिंह ने चौराहे पर ही तहरीर लेकर उन्हें बाईपास के रास्ते मिहींपुरवा तहसील के बिशुनापुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरसान (8) व प्रतीक (7) के परिवारवालों ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही बरतने व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। तीन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे परिवारवालों में गुस्सा है। प्रतीक के दादा रामकिशुन थारु व चाचा सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो पूरा परिवार जिला मुख्यालय की कूच करेगा और एसपी ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed