फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पुलिस रिमांड में कमरुद्दीन व नदीम ने उगले कई राज

Fri, 14 Oct 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बाराबंकी पुलिस की रिमांड में पीएफआई के सक्रिय सदस्य नदीम व कमरुद्दीन ने संगठन से जुड़ी देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े कई राज उजागर किए हैं। दोनों को ही बीते माह एटीएस ने गिरफ्तार किया था। बीते चार दिनों से पुलिस टीमें इन दोनों से लगातार पूछताछ कर रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही कई अन्य संदिग्धों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। जल्द ही बहराइच पुलिस भी इनसे पूछताछ के लिए बाराबंकी जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ कारागार में बंद पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के सदस्य व बाराबंकी के कुर्सी थाना के ग्राम बहरौली मजरे गौरहार निवासी नदीम अंसारी व बहराइच के जरवल रोड थाना के मुहल्ला कटरा दक्षिणी के मो. कमरुद्दीन उर्फ बब्लू को बाराबंकी पुलिस ने कोर्ट से सात दिन की कस्टडी रिमांड पर ले रखा है। पूछतांछ में सामने आया है कि संगठन स्तर पर युवाओं को जेहादी बनाने के साथ ही बम बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाती थी। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के पास मिली मिली डायरी, मोबाइल फोन व लैपटॉप में भी पुलिस को तमाम संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर व नाम मिले हैं। सूत्रों के अनुसार रिमांड के दौरान इन दोनों से ही राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) और स्थानीय खुफिया पुलिस के अफसरों ने अलग अलग पूछतांछ की है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों ही आरोपियों से हुई पूछताछ में बरामद डायरी की जांच पड़ताल में तमाम विदेशी लोगों से भी उनके संपर्क की बात सामने आई है। इनमें नेपाल, बांग्लादेश व पाकिस्तान से जुड़े कई लोगों के नाम व पते मिलने के साथ ही उनके माध्यम से विदेेेश फडिंग के भी पुख्ता सबूत मिले हैं। दोनों ही आरोपी केरल व कश्मीर से जुड़े ऐसे लोगों से भी संपर्क में थे जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि रिमांड अवधि खत्म हो जाने के बाद पुलिस कई अन्य पर भी शिकंजा सक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कमरूद्दीन बहराइच का निवासी है और पीएफआई का सक्रिय सदस्य रहा है। ऐसे में यहां की पुलिस भी उससे पूछताछ के लिए बाराबंकी जाएगी। इसके लिए एसपी के निर्देश पर एक इंस्पेक्टर की अगुवाई में गठित टीम को पूछतांछ के लिए भेजे जाने की तैयारी है। इस संबंध में पुलिस कप्तान केशव चौधरी ने बताया कि पीएफआई से जुड़े रहे जरवल निवासी एक व्यक्ति को बाराबंकी पुलिस ने पूछतांछ के लिए कस्टडी रिमांड पर ले रखा है। मामला बहराइच से भी जुड़ा होने के कारण ही आरोपी से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed