फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मरीजों को मानक के हिसाब से दें सुविधाएं

Sat, 17 Sep 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विशेश्वरगंज में व्यवस्थाओं का जायजा लेेने शुक्रवार को डीएम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मरीजों व तीमारदारों से भी सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि चिकित्सालय की प्रकाश व्यवस्था और बेहतर बनाएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के साथ एसपी केशव चौधरी भी मौजूद रहे। डीएम ने संस्थागत प्रसव, गोल्डन कार्ड सहित अन्य कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति मिलने पर संतोष व्यक्त किया। उपस्थिति पंजिका जांची तो डॉ. सुनील सिंह को छोड़कर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेंद्र तिवारी को निर्देश दिया कि मरीजों को मानक के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, पयागपुर दिनेश कुमार, डॉ. पंकज मौर्या, डॉ. राजकुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अमर गुर्जर, डीपीएम ममता मिश्रा, डीसीपीएम धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed