{"_id":"6323699ece3de4024b213103","slug":"bahraich-bahraich-news-lko648507188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकाम थानाध्यक्षों की जगह पुलिस लाइन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकाम थानाध्यक्षों की जगह पुलिस लाइन में
विज्ञापन
बहराइच। कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए आयोजित क्राइम मीटिंग में हुजूरपुर, रानीपुर व रिसिया थानाध्यक्ष एसपी के रडार पर रहे। अपराध पर अंकुश न लगा पाने को लेकर एसपी ने फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक कहा कि अपराध रोकने में नाकाम थानाध्यक्षों की जगह पुलिस लाइन में है।
बैठक में थानाध्यक्षों की फाइल देखते ही एसपी के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने हुजूरपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश राय, रिसिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव व रानीपुर थानाध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अपराध होना नहीं चाहिए। गश्त बढ़ाकर अपराध पर अंकुश लगाया जाए। फखपुर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा पर एसपी की निगाह पड़ी तो कहा कि आपकी रिपोर्ट भी संतोषजनक नहीं है। सुधार लाइए।
इसके बाद एसपी ने दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह को सख्त निर्देश दिया कि पुलिसिंग को खराब दिशा में न ले जाइए। अपने कर्तव्यों का पालन करिए। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देेश दिया कि आगामी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। कहीं किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए। अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एएसपी, नगर कुंवर ज्ञानंजय सिह, एसपी, ग्रामीण अशोक कुमार, सभी सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।