फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एसपी ने चेताया तब कोतवाल ने दर्ज किया मुकदमा

Thu, 15 Sep 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मनचले से परेेशान होकर कोचिंग जाना छोड़ने वाली छात्राओं का मुकदमा दर्ज न होने का मामला बुधवार को तूल पकड़ गया। एसपी ने मुकदमा दर्ज न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी तो कोतवाल चेते। इसके बाद एक छात्रा के पिता की तहरीर पर मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं की दो छात्राएं मनचले ऑटो रिक्शा चालक से परेशान थीं। वह कोचिंग जाते समय दोनों को रास्ते में परेशान करता था। इसकी शिकायत कोतवाली में की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के कार्रवाई न करने से मनचले के हौसले बुलंद हो गए। इसके बाद उसने छात्राओं को इस कदर परेशान किया कि दोनों ने कोचिंग जाना छोड़ दिया। फिर कोतवाली में शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों छात्राओं के परिवारवालों ने एसपी से गुुहार लगाई। एसपी ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश भी दे दिया, लेकिन पुलिस नहीं चेती। बुधवार की सुबह एसपी को पता चला कि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है तो कोतवाल को चेतावनी दे डाली। एसपी की नाराजगी को देखते हुए कोतवाल ने एक पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed