{"_id":"63221baba8541f61ed4a1a66","slug":"bahraich-bahraich-news-lko648351632","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। अवैध संबंध के शक में पति ने पहले पत्नी की रस्सी से गला दबाकर हत्या की और बाद में खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। दंपति की मौत की जानकारी के बाद एकत्रित हुए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर एएसपी ग्रामीण व कैसरगंज सीओ के साथ पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौका वारदात का गहनता से जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम है।
बौंडी थाना क्षेत्र के शंकरपुर बभनौटी गांव निवासी संभारी (32) पुत्र मूलचंद पत्नी श्रीदेवी (30) व तीन बच्चों के साथ अपने पुश्तैनी मकान में रहता था। बीते चार माह से अवैध संबंध के शक को लेकर पति पत्नी में अनबन चल रही थी। उसे शक था कि उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी फोन पर किसी से बात करती है। मंगलवार देर रात पति पत्नी में इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। आरोप है कि इस दौरान आक्रोशित पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।
पत्नी की मौत के बाद वह इतना घबरा गया कि घर से कुछ ही दूरी पर खुद भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों की मौत की सूचना पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंचे बौंडी के प्रभारी थानाध्यक्ष ने हत्या व आत्महत्या से जुड़ा मामला होने के कारण इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जरूरी जांच पड़ताल की है। अगर इस मामले में मृतक के पिता की तरफ से तहरीर दी गयी तो मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पांच सौ मीटर दूरी पर रहते थे माता-पिता
बताया जाता है कि मृतक संभारी अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पीएम आवास मिलने के कारण वह अपने माता-पिता के पुश्तैनी मकान से पांच सौ मीटर दूरी पर तीन बच्चों व पत्नी के साथ अलग रहता था। इसी कारण रात में पति पत्नी के बीच हुए विवाद की जानकारी उन्हें नहीं हो पायी। सुबह अन्य ग्रामीणों की तरह ही उन्हें भी बहू की हत्या व पुत्र के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। घटना के बाद से मृतक की मां व तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।