{"_id":"630e5a280cfbb520ab7d0035","slug":"bahraich-bahraich-news-lko64600327","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर बनेगा मैत्री द्वार, पांच थाने होंगे हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर बनेगा मैत्री द्वार, पांच थाने होंगे हाईटेक
Wed, 31 Aug 2022 06:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 06:33 PM IST
सार
भारत नेपाल सीमा को आधुनिक अंतरराष्ट्रीय पहचान देने के लिए मैत्री द्वार का निर्माण कराया जाएगा। बॉर्डर डेवलपमेंट के लिए कई थानों को उच्चीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
इंडो-नेपाल मैत्री द्वार का मानचित्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा अंतराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र को आधुनिक अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए बार्डर पर भव्य इंडो-नेपाल मैत्री द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। बॉर्डर के किनारे स्थित पांच थानों को आधुनिक बनाया जाएगा और आने-जाने वालों पर निगरानी रखने के लिए वॉच टॉवर का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही बॉर्डर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर आधुनिक विद्यालय का निर्माण करवाया जाएगा। सोमवार की शाम जिलाधिकारी व एसपी ने रुपईडीहा थाने पर हुई एक बैठक में ये बातें कही।
विज्ञापन
एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि बॉर्डर डेवलपमेंट के तहत सीमा क्षेत्र से सटे पांच थानों नवाबगंज, मोतीपुर, सुजौली, रूपईडीहा, मुर्तिहा को उच्चीकृत किया जाएगा। सीमा क्षेत्र के हर पांच किलोमीटर पर एक पुलिस चौकी व वॉच टॉवर का निर्माण करवाया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि बार्डर पर नो मैंस लैंड के बगल में एक विशाल प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। इस इंडो-नेपाल मैत्री प्रवेश द्वार के निर्माण लिए पीडब्लूडी विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। डीएम ने मौजूद लोगों को प्रवेश द्वार का नक्शा भी दिखाया। बार्डर के विकास के लिए पीपीपी मॉडल पर 100 एकड़ में बहुउद्देश्यीय हब बनाया जाएगा।
विज्ञापन
जिसमें मॉल, बस स्टैंड, अस्पताल, पार्क, स्टेडियम, मंडी आदि का निर्माण कराया जाएगा। इसमें आम पब्लिक भी हिस्सेदार बन सकती है और इच्छुक व्यक्ति जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि हब के लिए जमीन की तलाश की जा रही है और तीन स्थानों पर जमीन देखी गई है। उन्होंने कहा कि सुगमता से मिलने वाली सस्ती भूमि को किसानों की सहमति से ही लिया जाएगा। बैठक में डीएम ने रुपईडीहा में पानी टंकी निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई। बैठक में विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में जिलाधिकारी ने रुपईडीहा को टॉउन एरिया बनाने की बात कही और बताया कि शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। जिस पर समाजसेवी डॉ. सनत कुमार शर्मा, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने टाउन एरिया में रूपईडीहा के पश्चिमी क्षेत्र पचपकड़ी, पोखरा आदि क्षेत्रों को जोड़ने की मांग की। दोनों ने बताया कि इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट इसी क्षेत्र में बन रहा है। सड़क मार्ग भी इन गांवों का बढ़िया है। अर्द्ध विकसित इस एरिया में थोड़े से प्रयास से यह और विकसित हो जाएगा। बैठक में एसडीएम अजीत पारेश, सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव, बीडीओ शैलेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता अंकित वर्मा, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अनिल यादव आदि मौजूद रहे।