फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कांवड़िये को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 31 Aug 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
bahraich
हुजूरपुर(बहराइच)। बागेश्वरनाथ मंदिर से जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़िये को लौकाही पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के पूरेछेदा गांव निवासी अभय सिंह (18) घर से अन्य कांवड़ियों के साथ पयागपुर स्थित बागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गए थे। रात दो बजे जलाभिषेक कर कांवड़ियों की टोली वापस लौट रही थी। रास्ते में लौकाही पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित पिकअप ने अभय को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिरैयाटांड़ लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर कर दिया गया। रास्ते में सासलमपुर के पास अभय ने दम तोड़ दिया। हुजूरपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed