फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चारा संकट से निपटने के फॉर्मूले की पूरे प्रदेश में धूम

Sat, 27 Aug 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले में नैपियर घास उगाने को लेकर किए गए सफल प्रयास शासन को भा गए हैं। इसी का नतीजा है कि मुख्य सचिव ने सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को फरमान जारी कर दिया है कि इस मामले में बहराइच को नजीर माना जाए। बीते दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने सभी से कहा कि अपने-अपने यहां नैपियर घास उगाएं। इससे पशुओं के लिए चारे का संकट कम हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद कई जिलों ने घास उगाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, पशुओं के लिए हरे चारे की कमी दूर करने को लेकर जिलाधिकारी ने फरवी माह में सकारात्मक पहल की थी। सबसे पहले उन्होंने अपने निवास स्थान पर 20 बीघे से अधिक जमीन पर नैपियर घास की पैदावार कराई। इसके बाद घास तमाम गोशालाओं में भेजी गई। वहीं, काटने के बाद घास एक हफ्ते के अंदर फिर उतनी ही मात्रा में उग आई। इसे भी गोशालाओं में भेजा गया था। प्रयोग सफल होने पर डीएम ने उद्यान और कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें भी नैपियर घास की बोआई कराने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी लगातार दोनों विभागों पर नजर भी रख रहे।
विज्ञापन

सफलता मिलने के बाद उन्होंने जिले के कई किसानों से संपर्क किया और उनसे भी नैपियर घास की बोआई कराने का आग्रह किया। तीन महीने पूर्व जिला प्रशासन ने इसे अभियान के रूप में चलाया। सभी विकास खंड क्षेत्रों में इसकी बोआई शुरू हुई और हरे चारे की कमी काफी कम हो गई। बाद में अन्य किसानों ने भी डीएम के अनुरोध पर नैपियर घास की बोआई शुरू की। अब तमाम गांवों में इस घास की पैदावार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ वीसी की। इस दौरान उन्होंने बहराइच में अभियान चलाकर नैपियर घास की पैदावार पर चर्चा शुरू की तो सभी अधिकारी चकित रह गए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी जिलाधिकारी इसे अभियान के तौर पर लें ताकि चारे की समस्या दूर की जा सके। जानकारी के मुताबिक, बदायूं के जिलाधिकारी और पूर्वांचल के कुछ अधिकारियों ने मुख्य सचिव का निर्देश मिलते ही नैपियर घास उगाने को लेकर काम शुरू कर दिया है।

बैठक के दौरान मैंने बताया था कि नैपियर घास से ही चारे की समस्या दूर हो सकती है। जिले की स्थिति को भी बैठक में रखा था। इससे प्रभावित होकर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को बहराइच की तर्ज पर ही नैपियर घास उगाने का निर्देश दिया है। -डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed