फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

10 हजार की आबादी ने बिन बिजली गुजारी रात

Fri, 26 Aug 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
bahraich
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे के संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास बुधवार रात 10 बजे बिजली का तार टूट गया। इस वजह से आपूर्ति ठप हो गई। इलाके की करीब 10 हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे व गर्मी के बीच गुजारनी पड़ी। 12 घंटे बाद सुबह 10 बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुई। इलाके के लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि विभागीय कर्मियों ने रातभर खामी दुरुस्त करने की जरूरत नहीं समझी। लोगों का कहना है कि जर्जर होने की वजह से तार आए दिन टूटते रहते हैं।
विज्ञापन

संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर से कस्बे को बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार रात करीब 10 बजे स्पार्किंग के साथ तार टूट गया। इस वजह से कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। कुछ समय इंतजार करने के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के नंबर पर फोन कर खामी दुरुस्त करने की गुहार लगाई। लोगों ने बताया कि रात में लाइनमैन पहुंचे तो जरूर, लेकिन सीढ़ी पुरानी होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते लगभग 10 हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे व गर्मी के बीच गुजारनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हुई। 12 घंटे बाद सुबह 10 बजे के करीब खामी दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है। लाइनमैनों के पास संसाधनों की कमी के चलते व्यवस्था चौपट है। विद्युत उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष सिद्धनाथ गुप्ता व महामंत्री राजा इमाम रिजवी ने बताया कि कस्बे के पुराने व जर्जर तार बदलने के लिए कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed