फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

प्रगतिशील कृषकों ने किया राज्यपाल व सीएम के साथ भोज

Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। प्राकृतिक खेती से जिले का गौरव बढ़ाने वाले नौ प्रगतिशील किसानों ने 15 अगस्त के मौके पर राज्यपाल व सीएम के साथ भोज किया। जिले में स्वर्ण जयंती पार्क प्रभारी आरके वर्मा ने रासायनिक खेती छोड़ कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का काम किया है। प्राकृतिक खेती कर किसानों ने न सिर्फ जिले का नाम रोशन किया है बल्कि अच्छा मुनाफा भी कमाया है। प्राकृतिक खेती कर अपनी एक अलग पहचान बना चुके जिले के नौ किसानों को राज्यपाल की ओर से 15 अगस्त पर भोज का निमंत्रण मिला।
विज्ञापन

जिले के तेजवापुर निवासी महिला किसान ज्योति तुलसियान, तेजवापुर निवासी नितिन बंसल, अवधराम गिरी, अनुरुद्ध यादव, मगन बिहारी पाठक, जरवल ब्लॉक निवासी किसान गुलाम मोहम्मद, रामफेरन पांडेय, विशेश्वरगंज निवासी किसान रंजीतकौर व मिहींपुरवा निवासी किसान चंद्रमणि मिश्रा ने राज्यपाल व सीएम के साथ स्वतंत्रता दिवस पर भोज किया। सभी किसानों को राज्यपाल व सीएम ने बधाई भी दी। राज्यपाल व सीएम से मिलने के बाद किसान काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed