फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पावर हाउस में दबंगों ने एसएसओ व सहायक को पीटा

Tue, 16 Aug 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
तेजवापुर (बहराइच)। तेजवापुर स्थित पावर हाउस में घुसकर दबंगों ने एसएसओ व सहायक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दबंगों ने दोनों कर्मचारियों की पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दबंग भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

तेजवापुर ब्लॉक में सोमवार को तेज हवा चल रही थी। तेज हवा चलने के कारण क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार टूट गए। तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। गाय की मौत होने से कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और लाठी-डंडों से लैस होकर पावर हाउस पर पहुंच गए। आरोप है कि वहां हंगामा कर मुआवजा मांगने लगे। पावर हाउस में मौजूद एसएसओ आलोक उपाध्याय व सहायक नीरज ने समझाना चाहा तो दबंगों ने लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास केे लोग दौड़े तो दबंग भाग गए। देहात कोतवाल सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed