{"_id":"62fbdec29b7eb61ce3217041","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6440531147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चौकी इंचार्ज ने पूर्व प्रधान को दो मिनट नौ सेकंड में दी 50 से ज्यादा गालियां, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चौकी इंचार्ज ने पूर्व प्रधान को दो मिनट नौ सेकंड में दी 50 से ज्यादा गालियां, निलंबित
Wed, 17 Aug 2022 04:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 04:48 PM IST
सार
चौकी इंचार्ज द्वारा पूर्व प्रधान को गालियां व जातिसूचक शब्द बोले जाने के आरोप में उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन सौंपते पूर्व ग्राम प्रधान व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज चौकी इंचार्ज ने रिसिया के पूर्व प्रधान से दो मिनट, नौ सेकेंड में 50 से अधिक बार गाली-गलौज की। इसमें जातिसूचक अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। ऑडियो वायरल होने व ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद एसपी ने तत्काल चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया। साथ ही एसपी ने एएसपी नगर को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दो मिनट नौ सेकेंड का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि रोडवेज चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने शहनवाजपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार निषाद को फोन किया और पूछा कि तुम्हारे यहां कोई शिवनाथ है... बाप का नाम रामशरण। अनिल को लगा कि कॉल किसी और शख्स की है इसलिए उन्होंने कहा, अभी हमारी बात हुई है नीरज से। चौकी इंचार्ज ने पूछा कि कौन नीरज तो अनिल ने कहा कि नीरज मुर्गा फ्राई करता है। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने कहा कि जो हम पूछ रहे है वह बताओ। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने विरोध किया तो चौकी इंचार्ज ने और गाली-गलौज की। दो मिनट, नौ सेकेंड में 50 से अधिक बार गाली दी। एक-दो बार जातिसूचक शब्द भी कहे। चौकी इंचार्ज के इस कारनामे के बाद ऑडियो सोशल तेजी से वायरल होने लगा। प्रकरण एसपी केशव चौधरी के संज्ञान में आया। अनिल ने अपने समर्थकों के साथ एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रकरण की जांच एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन