फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Single Stage Delivery System not working properly in bahraich.

Single Stage Delivery System: ठेकेदार निकाल रहे सिंगल स्टेज डिलीवरी सिस्टम की हवा

Wed, 17 Aug 2022 04:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो वीरेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, बहराइच
वीरेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 04:39 PM IST
सार

गरीबों को मासिक खाद्यान्न कब मिलेगा यह बताना मुश्किल है। ठेकेदारों की तरफ से अनाज के उठान न होने से गरीब उपभोक्ताओं की मुश्किल बढ़ रही है।

विज्ञापन
Single Stage Delivery System not working properly in bahraich.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार का सिंगल स्टेज डिलीवरी सिस्टम गरीबों के निवाले पर भारी पड़ने लगा है। हालत यह है कि योजना के तहत लगे ठेकेदार काफी धीमी गति से खाद्यान्न का उठान कर रहे हैं। इसके चलते जुलाई में मिलने वाला पीएमजीकेएवाई का खाद्यान्न अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में भी नहीं मिल पाया है। खाद्यान्न समय से न मिलने से गरीब उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


खाद्यान्न वितरण की पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए शासन की ओर से सिंगल स्टेज डिलिवरी सिस्टम की व्यवस्था बनाई गई थी। नई व्यवस्था के तहत बलिया की बजरंग ट्रेडर्स कंपनी को खाद्यान्न पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन जिले में व्यवस्था शुरू होते ही धड़ाम हो गई है। हालत यह है कि फर्म के ठेकेदारों की मनमानी गरीबों के निवाले पर भारी पड़ने लगी है। मालूम हो कि जिले में अंत्योदय के 1.27 लाख कार्डधारक हैं। 23.91 लाख से अधिक यूनिट पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं की हैं।
विज्ञापन


सभी उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का वितरण जिले में 1315 कोटे की दुकानों के माध्यम से किया जा रहा है। शासन की ओर से अगस्त माह में उपभोक्ताओं को आठ अगस्त से वितरण कराने की व्यवस्था बनाई गई थी, लेकिन फर्म के ठेकेदारों की ओर से पूरी क्षमता के साथ खाद्यान्न उठान न कराए जाने के चलते कोटे की दुकानों पर समय से खाद्यान्न की खेप नहीं पहुंच पा रही है। वितरण की अंतिम तिथि शासन की ओर से 20 अगस्त निर्धारित की गई है। दुकानों पर अभी तक मासिक खाद्यान्न की खेप नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में उपभोक्ताओं को मासिक खाद्यान्न कब मिलेगा। इस पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed