फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दो पक्षों में संघर्ष, चटकीं लाठियां, जमकर पथराव

Fri, 12 Aug 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मटेरा क्षेत्र के मक्कापुरवा गांव स्थित एक बाग में मवेशी चले जाने से दो पक्षों में संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठियां चटकीं और पथराव भी हुआ। आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने एकत्र होकर घरों में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। संघर्ष में पांच लोग जख्मी हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मटेरा के ग्राम मक्कापुरवा गांव निवासी रामशरण स्थानीय लोगों के साथ बुधवार को मवेशी चराने गए थे। देर शाम मवेशी चरा कर वापस आ रहे थे तभी एक मवेशी रास्ते में पड़ने वाले आम के बाग में चला गया जिससे समुदाय विशेष से संबंधित बाग मालिक नाराज हो गया। दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। आरोप है कि यह बात बाग मालिक को नागवार गुजरी और वह अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर मवेशी पालकों के गांव पहुंच गया जहां दोनों पक्षों के बीच संघर्ष शुरू हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और धारदार हथियारों से लोगों पर हमला भी किया जिसमें सुुरेश, सुमन व राधेश्याम समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मटेरा थानाध्यक्ष रामदवन मौर्य ने बताया कि मवेशी पालक रामशरण की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट व बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से आमीन अली की तहरीर पर भी चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed