फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, चार घायल

Fri, 12 Aug 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा/फखरपुर (बहराइच)। जनपद के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र फखरपुर में बहराइच-लखनऊ मार्ग स्थित शिवराजपुर के निकट गुरुवार की शाम लगभग सात बजे साइकिल सवार दंपती नानमून (30) व उनकी पत्नी रामकिशोरी (28) निवासी पट्टी कमालपुर रिश्तेदारी से लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस संख्या यूपी 41 एटी 3427 ने उन्हें टक्कर मार दी हादसे में नानमून की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामकिशोरी मामूली रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष फखरपुर वेद प्रकाश शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

उधर, नानपारा थाना क्षेत्र के गिरंट मार्ग पर आरिबा ईंट भट्ठे के पास दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं। दोनों पर दो-दो लोग सवार थे। चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी पहचान मोहम्मद तस्लीम (17), उसका भाई अहमद रजा (18) निवासी शंकरपुर, थाना मटेरा व मो. फैसल (15) और तौसीफ (12) निवासी सालारपुर जोकहा, थाना मटेरा के रूप में हुई। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। चिकित्सालय ले जाते समय मोहम्मद तस्लीम की रास्ते में ही मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। उधर, थाना क्षेत्र रुपईडीहा में वीरेंद्र (22) निवासी सहजना गुरुवार को किसी कार्य से बाइक से नानपारा जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed