फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कांग्रेसियों ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ निकाली पदयात्रा

Wed, 10 Aug 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मंगलवार को कांग्रेसियों ने महसी के तेजवापुर में महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा कार्यक्रम का आरंभ किया। इस मौके पर सभी ने ग्रामीणों से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से सजग रहने का आह्वान किया। पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा ने तेजवापुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में नेहरू स्मारक पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जब से भाजपा ने केंद्र की सत्ता संभाली है तब से देश की जनता की आर्थिक स्थित सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बिगड़ती जा रही है। देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने रोजमर्रा की चीजों पर जीएसटी लगाकर मध्यम वर्ग व गरीबों परिवारों की जेब पर डाका डालने का कार्य किया है। गैस, डीजल, पेट्रोल व आम चीजों के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। डॉ. राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेर्स के ही आंदोलन से अंग्रेजों ने देश छोड़ा था और अब कांग्रेर्स के ही आंदोलन से भाजपा सत्ता से बाहर जाएगी। इस मौक पर मुकुंदजी शुक्ला, देवेंद्र श्रीवास्तव, श्रीराम, जियाउद्दीन अंसारी, रामकुमार यादव, राघवेंद्र द्विवेदी, अमरनाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed