फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

राखी बाजार में भी छाए प्रधानमंत्री मोदी

Mon, 08 Aug 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन में अब बस कुछ दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में बाजार भी रक्षाबंधन के उत्साह से झूमने लगे हैं। जगह-जगह राखी की दुकानें सज गईं हैं। इस बार पहली बार बाजार में उतरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र लगी राखी व पबजी राखी की धूम देखने को मिल रही है। रक्षाबंधन के लिए राखी खरीदने आने वाले बच्चे सबसे ज्यादा मांग मोदी व पबजी राखी की कर रहे हैं। वहीं मोटू-पतलू, निंजा-हथौड़ी व मोटू-पतलू स्पिनर लाइट वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व हिंदुुओं के बड़े पर्वों में से एक है। यह पर्व सर्वधर्म समभाव का संदेश भी देता है। इसमें धर्म-जाति से ऊपर उठकर बहनें अपने भाइयों को रक्षासूत्र बांधती हैं और उनसे सुरक्षा का आशीर्वाद लेती हैं। 12 अगस्त को पड़ने वाले इस पर्व को लेकर अभी से बाजारों में रौनक दिखनी शुरू हो गई है। बाजारों में राखी की दुकानें सज गईं हैं। बच्चों को लुभाने के लिए इस बार बाजार में तरह-तरह की राखियां आईं हैं जिनमें बच्चों को सबसे ज्यादा मोदी, पबजी व मोटू-पतलू कार्टून वाली स्पिनर राखी लुभा रही है।
विज्ञापन

महिला पीजी कॉलेज के सामने राखी की दुकान संचालित कर रहे हिमांशु तिवारी ने बताया कि इस बार बाजार में पांच से लेकर 250 रुपये तक की राखियां मौजूद हैं। सबसे ज्यादा महंगी स्टोन लगी राखियां हैं। स्टोन वाली राखियां 90 से लेकर 200 रुपये तक की हैं। वहीं, मोदी व पबजी राखी 10 रुपये की ही है, लेकिन बच्चों को यह राखी सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। मोटू-पतलू, निंजा-हथौड़ी व छोटा भीम वाली राखियां भी 10 से लेकर 50 रुपये तक ही हैं। लाइटिंग व स्पिनर से लैस मोटू-पतलू राखी की डिमांड भी काफी ज्यादा है। छोटे बच्चे लाइटिंग की वजह से इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह राखी 70 रुपये की बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई की मार राखियों के दाम पर भी देखने को मिल रही है। इस बार बाजार में आईं अधिकतर राखियों के दाम पूर्व के वर्षों की अपेक्षा बढ़े हुए हैं। पूर्व में जहां सादा रक्षासूत्र दो रुपये का बिकता था वह इस बार पांच रुपये का बिक रहा है। वहीं, अन्य राखियों की बात करें तो जो राखियां पूर्व में 10 रुपये की मिलती थीं वे इस बार 15 से 20 रुपये की मिल रही हैं। आलम यह है कि औसत रूप से 15 से 20 रुपये से नीचे ठीकठाक राखियां नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed