फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fertilizer smuggling in Bahraich.

Bahraich News: अब पगडंडियों से हो रही तस्करी,बॉर्डर से सटे गांवों से नेपाल भेजी जा रही खाद

Mon, 08 Aug 2022 06:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 06:45 PM IST
सार

बहराइच में खाद की तस्करी का धंधा चालू है। एसएसबी को चकमा देकर बॉर्डर से सटे गांवों से नेपाल खाद भेजी जा रही है। तस्कर इससे दोगुना मुनाफा कमा रहे हैं।

विज्ञापन
fertilizer smuggling in Bahraich.
बलईगांव में तस्करी कर ले जाई जा रही खाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कृषि विभाग की ओर से की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी का गोरखधंधा जारी है। तस्कर अब मुख्य मार्ग का प्रयोग न कर पगडंडियों का सहारा ले रहे हैं। बॉर्डर के पास स्थित ग्राम पंचायत बलईगांव अवैैैध खाद तस्करी का गढ़ गन गया है। यहां से धड़ल्ले से विक्रेता बॉर्डर पार खाद भेज रहे हैं। शनिवार को पगडंडियों पर आधा दर्जन से अधिक नेपाली नागरिकों को साइकिल पर खाद ले जाते देखा गया।

विज्ञापन


सुरक्षा को देेखते हुए भारत-नेपाल सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे में कृषि विभाग की ओर से खाद की दुकान का लाइसेंस जारी नहीं किया जाता है। साथ ही एसएसबी व कृषि विभाग की टीम द्वारा लगातार छापामारी भी की जा रही है। बीते कुछ दिनों के भीतर कृषि विभाग की टीम ने कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके बावजूद बॉर्डर पर खाद की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बॉर्डर के पास स्थित गांवों से धड़ल्ले से भारतीय किसानों के हिस्से की खाद नेपाल भेजी जा रही है और इस तस्करी के लिए अब पगडंडियों का प्रयोग किया जा रहा है। शनिवार को कच्चे रास्तों के सहारे आधा दर्जन से अधिक नेपाली नागरिकों को खाद नेपाल ले जाते देेखा गया। नेपाली नागरिकों को रोक कर जब खाद के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने कृषि कार्य का हवाला दिया। वहीं, सभी ने एक स्वर में बलईगांव से खाद खरीदने का जिक्र किया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि दोगुने मुनाफ के चक्कर में स्थानीय किसानों के हिस्से की खाद नेेपाल भेजी जा रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय दुकानदार क्षेत्रीय किसानों को खाद खत्म होने का हवाला देकर वापस कर देते हैं जबकि नेपाली नागरिकों को दोगुने दाम पर खाद बेचते हैं। शासन की ओर से आधारकार्ड व खतौनी के आधार पर खाद देने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बॉर्डर पर एसएसबी के साथ लगातार छापे मारे जा रहे हैं। कई बोरी खाद बरामद कर कई लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पगडंडियों के सहारे खाद की तस्करी की जानकारी हुई है। कार्रवाई की जाएगी। -सतीश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed