फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

महसी में घाघरा के पानी से घिरी दो हजार की आबादी

Sun, 07 Aug 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
bahraich
महसी (बहराइच)। पड़ोसी देश नेपाल में हो रही बरसात की वजह से जनपद के बैराज पानी से भर गए हैं। ऐसे में बैराजों से पानी छोड़े जाने का सिलसिला भी तेज हो गया है। नतीजतन घाघरा का जलस्तर बढ़ने से महसी क्षेत्र के दो गांवों के बीच संपर्क मार्ग कट गया है। दो हजार की आबादी पानी से घिर गई है। राजस्व कर्मियों ने यहां से लोगों को निकालने के लिए चार नावें लगाईं हैं।
विज्ञापन

उधर, घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से मात्र छह सेंटीमीटर नीचे बह रही है। बाढ़ की आशंका से ग्रामीण सहमे हुए हैं। कई लोगों ने गांवों से पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना भी शुरू कर दिया है। महसी के सिपहिया हुलास व शब्दपुरवा के बीच बना संपर्क मार्ग भी कट गया है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल श्यामसुंदर ने बताया कि ग्रामीणों को निकालने के लिए यहां चार नावें लगाई गईं हैं। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता बीबी पाल ने बताया कि जनपद के तीनों बैराजों से तीन लाख 17 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे घाघरा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। घाघरा नदी खतरे के निशान से छह सेंटीमीटर नीचे बह रही है। हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन

एसडीएम महसी रामदास व तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने शनिवार की शाम टिकुरी, गोलागंज, तारापुरवा, बौंडी, बिसवां व घूरदेवी स्पर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी हल्का लेखपालों को प्रभावित ग्रामों में रात्रि विश्राम करने व नावों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed